top of page

अरे जारे हट नटखट - Are Ja Re Hat Natkhat from नवरंग Navrang (1959)

  • rohitkparmar
  • Mar 7, 2023
  • 1 min read

Several Indian movies have songs celebrating Holi, with singing, dancing alongwith playing Holi. True to Indian cinema, it continues to focus on social, economic and other issues, and in one song, Holi is played with a widow, which was otherwise taboo.

अरे जारे हट नटखट - Are Ja Re Hat Natkhat from नवरंग Navrang (1959)



Song: अरे जारे हट नटखट - Are Ja Re Hat Natkhat

Film: Navrang नवरंग (1959)

Actors: Mahipal महिपाल, Sandhya संध्या

Music: Chitalkar Ramchand चितलकर रामचंद्र

Lyricist: Bharat Vyas भरत व्यास

Singers: Mahendra Kapoor महेंद्र कपूर, Asha Bhonsle आशा भोंसले

Lyrics :


अरे जा रे हट नटखट


अटक-अटक झटपट पनघट पर

चटक मटक इक नार नवेली

गोरी-गोरी ग्वालन की छोरी चली

चोरी चोरी मुख मोरी मोरी मुसकाये अलबेली

कँकरी गले में मारी कंकरी कन्हैये ने

पकरी बाँह और की अटखेली

भरी पिचकारी मारी (सारारारारा )

भोली पनिहारी बोली


अरे जा रे हट नटखट

ना छू रे मेरा घूँघट

पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे

अरे जा रे हट नटखट...

मुझे समझो न तुम भोली-भाली रे


आया होली का त्यौहार

उड़े रंग की बौछार

तू है नार नखरेदार मतवाली रे

आज मीठी लगे है तेरी गाली रे


तक-तक ना मार पिचकारी की धार

कोमल बदन सह सके ना ये मार

तू है अनाड़ी, बड़ा ही गँवार

कजरे में तूने अबीर दिया डार

तेरी झकझोरी से, बाज़ आयी होरी से

चोर तेरी चोरी निराली रे

मुझे समझो ना तुम भोली-भाली रे

अरे जा रे हट नटखट...


धरती है लाल आज, अम्बर है लाल

उड़ने दे गोरी गालों का गुलाल

मत लाज का आज घूँघट निकाल

दे दिल की धड़कन पे, धिनक धिनक ताल

झाँझ बजे चंग बजे, संग में मृदंग बजे

अंग में उमंग खुशियाली रे

आज मीठी लगे है तेरी गाली रे

अरे जा रे हट नटखट...

 
 
 

Comments


Never Miss a Post. Subscribe Now!
Created by Aakansha Parmar

Thanks for submitting!

  • Grey Twitter Icon
bottom of page